नाहन बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष का बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है। ओमप्रकाश सैनी भाजपा और जनसंघ में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।
कुछ दिन पूर्व तक वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। हाल ही में हुए भाजपा के जिला कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की थी। अपने छोटे भाई सुरेंद्र सैनी के साथ नियमित रूप से सुबह और शाम की सैर करना भी नहीं भूलते थे।
इस तरह से अचानक चले जाने पर पूरा नाहन शहर गम के सागर में डूब गया है। ओपी सैनी के देहांत पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की है।
जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने इसे पार्टी की बड़ी क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश सैनी भाजपा के कर्मठ सिपाही थे तथा जिला में होने वाले हर कार्यक्रम में वह मुख्य रूप से उपस्थित रहते थे। उनका अंतिम संस्कार आज नाहन में ही होगा।
