Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

पांवटा पुलिस उप मंडल में ट्रैक्टर ने कुचले कामगार ; दोनों की दर्दनाक मौत

पांवटा पुलिस उप मंडल में ट्रैक्टर ने कुचले कामगार ; दोनों की दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब में रविवार शाम को फैक्ट्री से लौट रहे दो कामगारों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में घायल युवकों की पहचान विष्णु प्रताप और दूसरे की पहचान रितेश के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 20 के लगभग बताई जा रही है। दोनों ही उत्तर प्रदेश गाजीपुर के रहने वाले हैं। इनको एक टैक्टर ने कुचल दिया।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों की एक सड़क हादसे में मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है। शवों आज पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Post