Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

अंडर 14 छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता : कौन जीता और कौन हारा

अंडर 14 छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता : कौन जीता और कौन हारा

अंडर 14 छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला स्कूल में सम्पन्न हो गई है। ये प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर तक चली। आज समापन के अवसर पर तिरुपति ग्रुप के निदेशक अरुण गोयल मुख्य अतिथि और रेणुका प्रिंटर्स के निदेशक जगदीश तोमर विशिष्ट अतिथि रहे।

इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में सिरमौर विजेता रहा जबकि दूसरे स्थान पर चंबा और तीसरे स्थान पर शिमला रहा।
कबड्डी में भी सिरमौर विजेता रहा जबकि शिमला दूसरे और ऊना तीसरे नंबर पर रहा। खो खो मंडी विजेता रहा जबकि दूसरे स्थान पर हमीरपुर और तीसरे स्थान पर सिरमौर रहा।बैडमिंटन में शिमला विजेता रहा जबकि दूसरे नंबर पर बिलासपुर और तीसरे नंबर पर मंडी रहा। मार्च पास्ट में सोलन नहीं बाजी मारी।

Related Post