Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

…ये बनी पांवटा की करवा क्वीन

…ये बनी पांवटा की करवा क्वीन

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में रोटरी पांवटा सखी क्लब की ओर से एक निजी होटल में करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पांवटा शहर की महिलाओं ने रंगबिरंगे और खूबसूरत परिधानों में हिस्सा लिया।

इस दौरान आयोजित स्पर्धा में कई दौर से गुजरने के बाद सिल्वी लांबा को करवा क्वीन चुना गया। जबकि प्रिया भल्ला को बेस्ट मेकअप, निहारिका शर्मा को बेस्ट कॉस्टयूम और डॉ. हरलीन कौर को बेस्ट हेयर स्टाइल के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि रहीं डॉ. एंजना चीमा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

Related Post