आज यमुना होटल में भाजपा मंडल पांवटा साहिब की मीटिंग मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस मीटिंग में विशेष रूप से अशोक ठाकुर पूर्ण कालिक विस्तारक जिला सिरमौर व शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी इस मीटिंग में विशेष रूप से उपस्थिति रहे इस मीटिंग में(BSA)बूथ सशक्तिकरण अभियान संघठन को मजबूत करने के बारे में और 2024 चुनाव के विषय के बारे में चर्चा हुई । विशेष रूप से ब्लॉक समिति सदस्यो की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला जोकि 30 अक्तूबर को सुबह 9.00 बजे गोयल धर्मशाला तारुवाला पाँवटा साहिब में होनी है।
उस पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को व्यव्स्था की दृष्टि से कार्य आबंटित किए इस मीटिंग में कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों और घोटाले के बारे मे चर्चा हुई व पुन नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए बूथ स्तर पर जोर शोर से काम करने बारे मे चर्चा हुई इस मीटिंग में मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रोहित चौधरी, बलबीर चौहान, जिला सचिव युवा मोर्चा सुभाष चौहान इस मीटिंग में उपस्थित रहे

