Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

अंडर 14 बालिकाओं की राज्यस्तरीय खेलकूद के आज के रिजल्ट : वॉलीबाल, कबड्डी और खो खो किसकी पहली जीत

अंडर 14 बालिकाओं की राज्यस्तरीय खेलकूद के आज के रिजल्ट :  वॉलीबाल, कबड्डी और खो खो किसकी पहली जीत

38वीं राज्यस्तरीय बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन हुए मुकाबले में वॉलीबाल में शिमला ने हमीरपुर को 2-0 से हराया। कबड्डी में ऊना ने चंबा के बीच खेला गया। जिसमें ऊना का 38 और चंबा का स्कोर 50 रहा। और चंबा विजयी रहा। खो खो का पहला मैच सिरमौर और बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें सिरमौर का स्कोर 10 और बिलासपुर का स्कोर 7 रहा। और सिरमौर विजेयी रहा। यह जानकारी शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने दी।

इससे पहले आज पांवटा साहिब के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में राज्य स्तरीय अंडर-14 गर्ल्स टूर्नामेंट शुरू हो गया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के सभी 12 जिले से 470 छात्राएं खेलकूद में अपना जौहर दिखा रही है।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किरणेश जंग ने कहा कि हिमाचल की कबड्डी टीम की खिलाड़ी एशियन गेम्स में सोना जीतकर आई है। आप भी उनसे प्रेरणा लेकर अपना भविष्य तय कर सकते हैं। आप भी यहां से मेडल जीत कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप इतनी दूर-दूर से खेलने के लिए आई है मन लगाकर खेल में हिस्सा लें क्योंकि मार्च में परीक्षाएं हैं इसके बाद परीक्षा में भी तन मन लगाकर पड़े। खेलकूद भी जीवन में आवश्यक है।

युवाओं में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी नशे में बर्बाद हो रही है कई अच्छे घरों के बच्चे भी नशे की चपेट में है। इसलिए आप लोग खेलों की तरफ ज्यादा ध्यान दें और साथी को भी खेलने के लिए प्रेरित करें ताकि नशे की बुराई को जड़ से मिटाया जा सके।

स्कूल के प्रधानाचार्य दीर्घायु प्रसाद ने कहा कि ये राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आज शुरू हो गई है और यह रविवार 29 अक्टूबर तक चलेगी। इस मौके पर उनके साथ उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर पूर्व अध्यक्ष बीडीसी संतराम चौहान पहुंचे। समापन समारोह में 29 अक्टूबर को बतौर मुख्य अतिथि तिरुपति ग्रुप के निदेशक अरुण गोयल तथा गेस्ट ऑफ ऑनर रेणुका प्रिंटर्स के एमडी जगदीश तोमर मौजूद रहकर विजेता उपविजेता टीमों को इनाम देकर सम्मानित करेंगे।

इस मौके पर कर्मचंद, ललिता नेगी, धर्मपाल, राजीव, जीवन प्रकाश जोशी केहर सिंह चौहान, जगदीश चौहान, प्रताप सिंह, रमेश चौहान आदि उपस्थित थे।

Related Post