Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

आखिरकार बीजेपी ने दिया वर्कर को सम्मान

आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्कर्स को सम्मान दे दिया है। बीजेपी मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने जारी बयान में कहा कि मंडल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन चौधरी को पांवटा मंडल में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा को भी मंडल में उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद नवीन शर्मा को सचिव बनाया गया है।भारतीय जनता पार्टी ने जो पहले सूची जारी की थी। इन तीनों के नाम नहीं थे। लेकिन अब इन कार्यकर्ताओं को भी भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान दिया है।

Related Post