Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

Saphnix फार्मास्यूटिकल कंपनी में विशाल भंडारे का आयोजन

Saphnix फार्मास्यूटिकल कंपनी  में विशाल भंडारे का आयोजन

पांवटा साहिब; शारदीय नवरात्रों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना, जागरण और हवन के बाद आज saphnix फार्मास्यूटिकल कंपनी ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर कंपनी प्रबंधन की ओर से नीटू सिंह व निखिल गुप्ता ने बताया कि हर साल कंपनी में भंडारे का आयोजन किया जाता है।

इस भंडारे में कंपनी के कर्मचारियों और स्टाफ के अलावा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने मां दुर्गा के दर्शन कर प्रसाद और भंडारा ग्रहण किया। इस अवसर पर विशेष रूप से पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग, एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न पंचायत से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Post