Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

लघु उद्योग संघ हिमाचल की कार्यकारिणी का विस्तार : तरसेम बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

बद्दी : लघु उद्योग संघ हिमाचल के प्रधान अशोक राणा ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। बद्दी में हुई कोर कमेटी बैठक के बाद काठा के उद्यमी तरसेम शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मलकूमाजरा के उद्यमी हेमराज चौधरी को उपाध्यक्ष, सौरभ गुप्ता को संयुक्त सचिव,वसुंधरा को सचिव, मनोज व रोहित को सदस्य, अरुण‌ को संयुक्त सचिव और कुलवीर को प्रवक्ता बनाया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि पूरे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में जाकर उद्योगपतियों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। और हम अन्य
एसोसिएशनों की तरह सिर्फ बद्दी तक सीमित होकर नहीं
रहेंगे बल्कि प्रदेश की माटी से जुड़े पहले संगठन का
विस्तार समस्त हिमाचल में करेंगे। 17 औद्योगिक क्षेत्रों में
जाकर हम उद्यमियों की समस्याएं सुनेंगे।

Related Post