Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

गर्ल्स स्कूल पांवटा में 25 से NSS और 26 से अक्टूबर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, कौन होंगे मुख्य अतिथि

गर्ल्स स्कूल पांवटा में 25 से NSS और 26 से अक्टूबर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, कौन होंगे मुख्य अतिथि

अंडर 14 छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला स्कूल में किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। 26 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक किरनेश जंग करेंगे और उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष संतराम चौहान होंगे।

जबकि 29 अक्टूबर को समापन के अवसर पर तिरुपति ग्रुप के निदेशक अरुण गोयल मुख्य अतिथि और रेणुका प्रिंटर्स के निदेशक जगदीश तोमर विशिष्ट अतिथि होंगे। ये जानकारी देते स्कूल के प्रधानाचार्य दीर्घायु प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य की 500 से अधिक छात्राएं हिस्सा ले रही है।

वहीं दूसरी ओर राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद और एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर भुवनेश्वरी तोमर ने बताया की सात दिवसीय कैंप में वॉलिंटियर्स यही रुककर सेवा कार्य करेंगे। इस विशेष कैंप के लिए रूपरेखा तैयार कर दी गई है।

इस दौरान वॉलिंटियर्स द्वारा विद्यालय कैंपस की सफाई की जायेगी और गोद लिए हुए गांव की सफाई, यमुना पार्क का सौंदर्यीकरण, विद्यालय में सफाई तथा झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों को पढ़ाई के लिए जागरूक करना और वृक्षारोपण होगा। विशेष कैंप के दौरान विभिन्न स्रोत वक्त भी वॉलिंटियर्स को जागरूक करेंगे। इस कैंप की सूचना उच्च शिक्षा विभाग उच्च शिक्षा विभाग शिमला व नाहन को भी दी गई है।

Related Post