Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

SCVT से PTI डिप्लोमा करने वाले युवाओं का भविष्य अधर में लटका

SCVT से PTI डिप्लोमा करने वाले युवाओं का भविष्य अधर में लटका

एससीवीटी शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर इकाई के चुनाव में सर्वसम्मति से जगपाल को अध्यक्ष, अशोक को उपाध्यक्ष, ममता को सचिव और सूरज को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। ‌

इस मौके पर आयोजित बैठक में संघ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2005 से 2008 तक पीटीआई का प्रशिक्षण विभिन्न वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में करवाया। उस समय पीटीआई के निर्धारित योग्यता 10वी थी परंतु वर्ष 2011 में।आर एंड पी रूल्स लागू हो जाने के कारण एससीवीटी से पीटीआई डिप्लोमा धारक अयोग्य घोषित कर दिए गए। जिसके कारण हजारों युवा का भविष्य खराब हो गया। संघ ने सरकार से मांग की है कि सरकार मान्यता बहाल करे।

Related Post