Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

ऑनलाइन ठगी के शिकार होने से कैसे बचें ?

ऑनलाइन ठगी के शिकार होने से कैसे बचें ?

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा पांवटा साहिब के द्वारा डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन शिव शक्ति कालोनी में किया गया है। शिविर 42 महिलाओं ने भाग लिया। इस शिविर में बैंक शाखा के सुनील भारद्वाज व निशा चौहान ने बैंक की जमा योजनाओं तथा ऋण संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिसमें मुख्यता बैंक द्वारा नई संचालित ऋण योजना जिसका नाम सशक्त महिला ऋण योजना है।
इस बारे में निशा चौहान ने विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सुरक्षा दृष्टि के माध्यम से सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से चलाई जाने वाली योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए OTP साझा न करना, Atm Pin न बतलाना, Aadhar No न बताना इत्यादि, के बारे में समझाया।

शाखा प्रबधक सुनील भारद्वाज ने महिलाओं को यह भी जानकारी दी की स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपनी वित्तीय स्थिति को कैसे मजबूत किया जाता है तथा ऋण के राशि के अपने घरेलू कार्यों में खर्च न करके उस जगह खर्च करे जहां से आय की प्राप्ति हो।

Related Post