बुधवार को भंगानी जोन कांग्रेस की मीटिंग सिंगपुरा में भगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग उपस्थित रहे।
इससे पहले वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ओर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया।
मीटिंग में कांग्रेस पार्टी के सीनियर और जूनियर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और अगले साल 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की बीजेपी पार्टी और मोदी की केंद्र सरकार से आम जनता का मोह भंग हो चुका है।दिल्ली में बैठी बीजेपी सरकार झूठ का एक पुलिंदा है।
जो हमेशा लोगों को झूठ बोलकर ठगती है।वो केवल ओर केवल झूठ की राजनीति करती है। जबकि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सच और गरीब मजदूर दलितों की पार्टी है।कांग्रेस पार्टी कभी भेद भाव की राजनीति नहीं करती।।उन्होंने ये भी कहा की पांवटा साहिब के विकास के लिए मैं वचनबद्ध हूं।पांवटा साहिब का विकास रुकने नही दिया जायेगा।
इस मौके शमशेर अली काशमी, भगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, वेद प्रकाश बंसल, भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी,इकबाल सिंह,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली,पूर्व प्रधान बलदेव सिंह,पूर्व प्रधान पृथ्वी चन्द, भगानी यूथ जोन कांग्रेस अध्यक्ष तोहिद अली,किशन ठाकुर,संदीप प्रधान,दर्शन सिंह,जवाहर सिंह,मैडम कृष्णा राय,हाजी हुसैन,दिलशाद अली, पप्पू,डॉक्टर गुलाब,गुलाब सिंह,नैन सिंह,विशाल चौधरी,चरण सिंह,अशोक कुमार,आसिफ अली,हुसैन मोहमद,अब्दुल सितार,साबर अली,हंस राज सोनी, हेम राज सोनी,जफर अली,मुरसलीन,प्रदीप कुमार,प्रशांत चौधरी, पिंकू चौधरी , रुपेंद्र, अतर सिंह,खत्री राम,जय सिंह,सलीम आदि लोग मौजूद रहे।

