Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

सीवरेज का कनेक्शन लो, नहीं तो कटेगा पानी का कनेक्शन

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कालाअंब और त्रिलोकपुर में मल निकासी संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। एनजीटी के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए नाहन में बुधवार को संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई।

इस बैठक में उपायुक्त ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे होटलों, ढाबों और दुकानों को कनेक्शन लेना सीवरेज अनिवार्य है। एनजीटी की स्पष्ट गाइडलाइन है कि क्षेत्र का प्रत्येक घर सीवरेज लाइन से जुड़ा होना चाहिए ताकि एनजीटी का स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त पर्यावरण का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सीवरेज का कनेक्शन नहीं लेगा तो उसके घर का पानी का कनेक्शन काटने पर विचार किया जा सकता है। इसलिए सभी लोग सीवरेज का कनेक्शन लें। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक साक्षी सती, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पवन शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Post