Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

पांवटा में एक किलो से अधिक चरस के साथ शिमला जिला के दो तस्कर गिरफ्तार

पांवटा में एक किलो से अधिक चरस के साथ शिमला जिला के दो तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ कार्यालय ANTF(FU) CID शिमला ने पांवटा साहिब में PICK UP न0 HP08A-5417 से एक किलो से अधिक चरस बरामद की हैं। ये गाड़ी जामनीवाला रोड़ पर गुरुद्वारा के समीप सडक किनारे खड़ी थी। पुलिस ने कमल सिंह S/O शिव राम R/O गाँव बावत,डा0 धार धार चांदना तथा गोपाल सिंह S/O निक्का राम R/O VPO धार चांदना दोनों तह0 कुपवी,जिला शिमला को गिरफ्तार किया है। पिकअप के अन्दर रखे बैग से 1.209 KG चरस/सुल्फा मिला। इन दोनो के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब मे NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा दोनो आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Post