Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

कंडा जेल में भिड़े कैदी, डिप्टी जेलर पर भी हमला

कंडा जेल में भिड़े कैदी, डिप्टी जेलर पर भी हमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित आदर्श केंद्रीय का कारागार कंडा जेल में सोमवार को कैदियों के दो गुटों में आपसी झड़प हो गई। इस दौरान बीच बचाव के लिए आए डिप्टी जेलर पर एक कैदी ने कुर्सी मार दी वह घायल हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना बालूगंज इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में कैदियों के दो गुटों बीच झगड़ा हो गया। इस बीच डिप्टी जेलर संजीव कुमार बीच बचाव के लिए आगे आए तो एक कैदी ने उन पर हमला कर दिया इस बीच गेट का अलार्म बजाया गया जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने कैदियों को शांत कराया।

Related Post