Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन

वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन

करियर विकल्प इतने अधिक कभी नहीं थे जितने आज हैं और उतनी ही उलझनें भी हैं। प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है और उनकी अपनी अद्वितीय क्षमताएं हैं। इसलिए उनकी क्षमताओं को वास्तविक जीवन के करियर अवसरों के अनुरूप ढालना समय की मांग है! इसी दिशा में छात्रों के लिए विशेषज्ञ हस्तक्षेप के महत्व को ध्यान में रखते हुए, द रोज़ आर्किड स्कूल नेतृत्व ने स्कूल में करियर अवेयरनेस वर्कशॉप शुरू करने की पहल की है।

प्रसिद्ध पेरेंटिंग कोच और करियर कोच, डीईईपी के निदेशक और इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ करियर काउंसलिंग के निदेशक श्री मनीष शर्मा ने आज १३ अक्टूबर को 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों और अभिभावकों के साथ पहला सत्र लिया।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक श्री ललित शर्मा , शैक्षणिक निदेशक श्रीमती अंजु अरोड़ा और प्रधानाचार्या ममता सैनी ने बताया की हम अपने शिक्षार्थियों को उनके करियर पथ में सहायता करने के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं अपने स्कूल में लाने के लिए उत्साहित हैं और स्कूल के इस फैसले का समर्थन करने के लिए सभी माता-पिता का धन्यवाद किया।

Related Post