Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

कृष शर्मा राज्य स्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट के लिए चयनित

कृष शर्मा राज्य स्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट के लिए चयनित

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अंडर 19 बॉयज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया है। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैनियो दीदग में 6 अक्टूबर 23 से 9 अक्टूबर 23 तक आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में कृष शर्मा ने अपनी चुस्ती ,फुर्ती और उत्कृष्ट समय नियोजन से स्वर्ण पदक जीता। रेयान उस्मानी ने रजत पदक तथा अद्वैत महेंद्रू और शौर्य भारद्वाज ने कांस्य पदक पर कब्जा किया ।यह हर्ष का विषय है कि कृष शर्मा राज्य स्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट के लिए चयनित हुआ है।
अंडर 19 गर्ल्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोगधर में 9 अक्टूबर 2023 से 12 अक्टूबर2023 तक आयोजित की गई ।इस प्रतियोगिता में श्रेया करी, निहारिका गुप्ता तथा प्रांजल ठाकुर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। गर्व का विषय यह है कि इस प्रतियोगिता में पहली बार विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया था और कोई भी विद्यार्थी बिना मेडल के वापस नहीं आया,यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने हर्ष प्रकट करते हुए मेडल प्राप्त छात्रों की पीठ थपथपाई तथा उनके कोच विवेक राठौर की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामना भी दी।

Related Post