Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

सीपीएस की नियुक्ति पर हिमाचल की सरकार को हाई कोर्ट का झटका

सीपीएस की नियुक्ति पर हिमाचल की सरकार को हाई कोर्ट का झटका

हिमाचल हाईकोर्ट ने डिप्टी CM समेत मुख्य संसदीय सचिवों (CPS) की नियुक्ति मामले सरकार की उस दलील को खारिज कर दिया, जिसमे सुक्खू सरकार ने भाजपा विधायकों की याचिका को मेंटेनेबल नहीं बताया था।

हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान BJP विधायकों की याचिका को मेंटेनेबल बताया। अब इस मामले में 16
अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने 6 विधायकों को CPS लगा रखा है।

इनमें रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर,।अर्की से विधायक संजय अवस्थी, दून से।राम कुमार चौधरी, पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल शामिल है। सरकार ने इन्हें ऑफिस से लेकर गाड़ियां और अन्य सुविधाएं दे रखी है।

Related Post