Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

कबड्डी खिलाड़ी और टीम की कप्तान रीतू का दिल्ली में बैंड बाजे के साथ स्वागत

कबड्डी खिलाड़ी और टीम की कप्तान रीतू  का दिल्ली में बैंड बाजे के साथ स्वागत

चीन के हांगझोऊ शहर में एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर गोल्ड मेडल जीतने के बाद दिल्ली पहुंची भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रीतू नेगी का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का परिजनो ने देर रात तक इंतजार किया। इसके साथ टीम की अन्य खिलाड़ियों का भी स्वागत किया गया। आज कबड्डी खिलाड़ी और देश के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही उनके घर आने का कार्यक्रम तय होगा।

Related Post