Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

हिमाचल में भी जातीय जनगणना : ठंड का मौसम आते ही सियासत भी हुई गर्म

हिमाचल में भी जातीय जनगणना : ठंड का मौसम आते ही सियासत भी हुई गर्म

हिमाचल प्रदेश में भी जातीय जनगणना होगी। दिल्ली में सोमवार को संपन्न कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में इसे लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। CWC में चार घंटे तक चली चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। इस प्रस्ताव के मुताबिक, कांग्रेस शासित हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी जातीय गणना करेंगे।

देश में आज से पहले कभी भी जातीय जनगणना नहीं हुई। गरीबों को उनका हक भी मिल सके। इसलिए जातीय गणना को लेकर पहाड़ों पर सियासत भी गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी समाज को जाति के रूप में बांटने के आरोप लगा रही है।

Related Post