नई दिल्ली : प्रमुख दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और एक अन्य कंपनी विनिर्माण संबंधी खामियों के कारण अमेरिकी बाजार से अपने उत्पाद वापस मंगा रहे हैं। मुंबई स्थित सन फार्मा की यूएस आधारित सहायक कंपनी अमेरिकी बाजार से सेक्वा (साइक्लोस्पोरिन ऑप्थेल्मिक सॉल्यूशन) के 69,707 कार्टन वापस मंगा रही है।
इस दवा का इस्तेमाल सूखी आंखों के इलाज में किया जाता है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) के अनुसार, अपनी घोषित क्षमता से कम
प्रभावशाली साबित होने के कारण न्यू जर्सी स्थित सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज अपने उत्पाद को वापस ले रही है।
कंपनी ने इस साल सात सितंबर को राष्ट्रव्यापी (यूएस) क्लास तीन रिकॉल की शुरुआत की। यूएसएफडीए के
अनुसार, क्लास तीन रिकॉल की शुरुआत ऐसी स्थिति में की जाती है, जिसमें किसी उल्लंघनकारी उत्पाद के उपयोग या
उसके संपर्क में आने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं होती है, लेकिन वो अपनी क्षमता के असर नहीं डालती है।
यूएसएफडीए के अनुसार, हैदराबाद स्थित अरबिंदो फार्मा अमेरिका से पार्किंसंस रोग के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रासगिलीन टैबलेट की 9,890 बोतलें विफल विघटन के कारण वापस मंगा रही है।

