Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

पांवटा में 4 राज्य के 280 डेंटल डॉक्टर ने कॉन्फ्रेंस की और प्रतियोगिता में लिया भाग

पांवटा में 4 राज्य के 280 डेंटल डॉक्टर ने कॉन्फ्रेंस की और प्रतियोगिता में लिया भाग

हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज, पावटा साहिब में डॉ प्रीती गुप्ता, डायरेक्टर के नेतृत्व में दिनांक 07 और 08 अक्टूबर 2023 को 21st IDA HP State Conference 2023 का सफल आयोजन किया गया | हिमाचल , उत्तराखंड, हरियाणा एवं पंजाब से आये हुए दन्त चिकित्सको ने भाग लिया | IDA का मुख्य उद्देश्य दन्त चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की नवीनतम तकनीक एवं जानकारी प्रदान करना है |

 

21st IDA HP State Conference 2023 के मुख्य अतिथि डॉ राजीव चुग National IDA President एवं बतौर सम्मानित अतिथि डॉ प्रवीन कुमार शर्मा, COE, अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी, डॉ आशु गुप्ता प्रिंसिपल govt डेंटल कॉलेज शिमला, डॉ हिमांशु प्रिंसिपल सीमा डेंटल कॉलेज रहे |

 

सम्मेलन को सफल बनाने में डॉ राजन गुप्ता प्रिंसिपल डेंटल कॉलेज पावटा साहिब , ऑर्गेनिसिंग चेयरमैन, डॉ अभिनय पूरी जॉइंट सेक्रेटरी, डॉ हितेश गुप्ता ऑर्गेनिसिंग सेक्रेट्री तथा डॉ रजत नागिया खजांची का अहम योगदान रहा | Conference में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे पेपर प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, डेंटल Implants तथा अन्य नवीनतम तकनिकी में लगभग 280 चिकित्सकों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया |

Related Post