Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

हिमाचल में हुई उतराखड और हरियाणा की वॉलीबाल टीम में फाइनल जंग

हिमाचल में हुई उतराखड और हरियाणा की वॉलीबाल टीम में फाइनल जंग

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तहत भंगानी में नवयुवक मंडल “एकता की जंग” की ओर से नशा भगाओ खेल बढ़ाओ के तहत वॉलीबॉल कप का का आयोजन किया गया। रविवार को संपन्न इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विशाल वालिया और प्रदीप चौहान रहे।

क्लब के सयोजक मोहब्बत अली और सचिव रफीक अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया था जिसमे बाहरी राज्यों की टीमों ने भी भाग लिया। फाइनल मैच देहरादून उतराखड और हरियाणा यमुनानगर के बीच में हुआ।देहरादून ने यमुनानगर को 2- 0 से हारकर कप पर अपना कब्जा किया।

मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला कांग्रेस सचिव विशाल वालिया और प्रदीप चौहान,पृथ्वी चन्द द्वारा विजेता एव उप विजेता टीमों को इनाम बांटे गए।जीतने वाली टीम को 11000 रुपए नगद एव ट्रॉफी दी गई।वहीं उप विजेता टीम को 5100 रुपए नगद एव ट्रॉफी दी गई।
वहीं मुख्य अतिथि ने बोलते हुए कहा ये कल्ब बड़ा अच्छा कार्य कर रहा है।जो रीत इन्होंने पिछले 7 साल पहले शुरू की थी उसको बखूबी निभा रहा।इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन करना अब बड़ा जरूरी हो गया। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी।
वही प्रतियोगता को सफल बनाने के लिए मोहब्बत अली ने सभी इलाका वासियों,युवा साथियों,ओर सभी कल्ब सदस्यों का धन्यवाद किया। इस प्रतियोगिता का आगाज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग एव पूर्व प्रधान पृथ्वी चन्द द्वारा किया गया था।

Related Post