Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

महिला कबड्डी में भारत को गोल्ड, चीनी ताइपे को 26-25 से हराया : मेडल भी 100 के पार

महिला कबड्डी में भारत को गोल्ड, चीनी ताइपे को 26-25 से हराया : मेडल भी 100 के पार

चीन के हांगझोऊ शहर में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है।।

इससे पहले सेमीफाइनल में शानदार खेलते हुए नेपाल को एकतरफा हरा लगातार तीसरी जीत हासिल की।
आज सवेरे सात बजे भारतीय टीम का गोल्ड के लिए चीनी ताइपे टीम से मुकाबला हुआ। भारत और चीनी ताइपे के बीच लीग मैच का पहला मुकाबला टाई हुआ था।

शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल में हिमाचल की रितु नेगी की अगुवाई में सूबे की सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जिताने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया।

शिलाई की पुष्पा राणा और हरियाणा की पूजा हथावाला ने सेमीफाइनल में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने सुपर 10 किया। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Related Post