Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

आप के नेता नाथूराम ने दिया नया बयान, अब कांग्रेस और बीजेपी पर क्यों बरसे ?

आप के नेता नाथूराम ने दिया नया बयान, अब कांग्रेस और बीजेपी  पर क्यों बरसे ?

आम आदमी पार्टी के नेता नाथूराम चौहान ने कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोल दिया है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस तो हाटी विरोधी है। बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा से बिल पास कराया। इसके बाद राष्ट्रपति ने भी मुहर लगा दी अब हिमाचल की कांग्रेस सरकार इस फाइल पर कुंडली मार दी है। लेकिन अब बीजेपी के विधायकों ने भी छुपी साध ली हैं।

उन्होंने कहा कि गिरिपार जनजातीय मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। और हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले को ना उठाने पर भाजपा विधायकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए है।

नाथूराम चौहान ने कहा कि कई सालों के संघर्ष के बाद गिरिपार जनजातीय क्षेत्र का मुद्दा सिरे चढ़ा है मगर अब हिमाचल सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जो औपचारिकताए है। प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा पूरी की जानी है वह नहीं की जा रही है जिससे गिरिपार इलाके के लोगों में सरकार के प्रति रोष देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द सरकार ने मामले को लेकर अपनी गंभीरता नहीं दिखाई तो मजबूरन लोगों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ सकता है जबकि आज तक शांतिप्रिय तरीके से लोगों ने इस मामले को आगे बढ़ाया है।

आम आदमी पार्टी नेता ने सिरमौर जिला के भाजपा विधायकों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। भाजपा विधायकों ने हाल में हिमाचल विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को नहीं उठाया जो बेहद हैरान करने वाली बात है। भाजपा विधायकों को चाहिए था कि इस मुद्दे को वह विधानसभा सत्र में उठाते ताकि प्रदेश सरकार इस लेकर आवश्यक कार्यवाही करती।

Related Post