Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

संगीत प्रतियोगिता : क्लासिकल और ग्रुप सॉन्ग दोनों में मिशन स्कूल रहा प्रथम

संगीत प्रतियोगिता :  क्लासिकल और ग्रुप सॉन्ग दोनों में मिशन स्कूल रहा प्रथम

पांवटा साहिब: 24 सितंबर से 27 सितंबर तक नौहराधार में आयोजित अंडर 14 जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में क्लासिकल तथा ग्रुप सॉन्ग दोनों में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र प्रथम रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यालयों ने भाग लिया था ।इस प्रतियोगिता में सियान दीप सिंह ने क्लासिकल सॉन्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।तबले पर उनका साथ हर्षदीप सिंह ने दिया तथा हारमोनियम पर गुरनूर सिंह ने संगति दी। ग्रुप सॉन्ग में भी विद्यालय के छात्र प्रथम रहे।

इस अवसर पर डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने अत्यंत हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना ही नहीं बल्कि इसका उद्देश्य तो कला को संवारना और निखारना भी है। जिसके लिए हमारे अध्यापक निरंतर प्रयास करते रहते हैं ।इस अवसर पर उन्होंने संगीत अध्यापक जीवन सिंह की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया तथा भविष्य में ऐसे ही श्रेष्ठ प्रदर्शन की आशा प्रकट की।

Related Post