Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

विजेता टीम को मिले 55 हजार 555 रुपए और ट्रॉफी

विजेता टीम को मिले  55 हजार 555 रुपए और ट्रॉफी

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में उतर भारत की सबसे बड़ी T-10 फॉर्मेट की क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर SDM पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में दूसरी बार आयोजित T-10 फॉर्मेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन DSR ग्रुप व RR स्पोर्ट्स द्वारा किया गया।

DSR ग्रुप के प्रधान मुकेश रमौल ने बताया कि किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तराखंड के विकासनगर की टीम तथा पांवटा वॉरियर्स की टीम के बीच हुआ। जिसमें विकासनगर की टीम ने पांवटा वॉरियर्स को पराजित कर दूसरी T-10 फॉर्मेट क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 55 हजार 555 का ईनाम और ट्रॉफी दी गई।

Related Post