Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

नहीं रहे पांवटा साहिब व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और पूरे क्षेत्र की जानी मानी हस्ती लाला जुगल किशोर अब हमारे बीच नही रहे। उनका आज सुबह निधन हो गया। वह टाउन एरिया कमेटी के दो बार चेयरमैन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष और सनातन धर्म सभा के कई बार अध्यक्ष रह चुके थे। और उनके कार्य हर संस्था में आज भी दिखाई देते है।
उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर  स्वर्ग धाम में होगा। उनके निधन पर पांवटा व्यापार मंडल, सनातन धर्म सभा समेत विभिन्न संथाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

Related Post