जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत पुलिस थाना माजरा में एक ब्यूटी पार्लर संचालक महिला ने उप प्रधान के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले जब वह अपने ब्यूटी पार्लर में थी तो अचानक आरोपी पार्लर में पहुंच गया, जिस समय वह पार्लर में आया तो वहां पर ओर कोई नहीं था।
पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह ब्यूटी पार्लर के अंदर वाले कमरे में आराम कर रही थी तभी आरोपी वहां पहुंचा और अपनी जेब से रुमाल निकालकर उसके मुंह पर रखा। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसकी इज्जत लूटी।
जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे किसी से भी इस बात के बारे में बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा और कहने लगा कि यदि उसने यह बात किसी से कहीं तो वह उसकी एक अश्लील वीडियो जो उसने बनाई है को वायरल कर देगा। जिस पर वह घबरा गई और कुछ दिन तक ये बात किसी से नहीं कही। कुछ दिन बाद जब उसने अपने पति को यह सारी बात बताई तो पीड़ित महिला का पति उसे पुलिस थाने ले गया और मामला दर्ज करवाया।
इस मामले में आरोपी की पहचान रमजान पुत्र रशीद मोहम्मद गांव मेलियो पोस्ट ऑफिस माजरा तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।
डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है तथा आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना माजरा में आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज है।
