Breaking
Tue. Nov 17th, 2026

हिमाचल में आई आपदा के लिए मदद जारी है : स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने भी सीएम आपदा राहत कोष में दिया चेक

हिमाचल में आई आपदा के लिए मदद जारी है : स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने भी सीएम आपदा राहत कोष में दिया चेक

देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर हिमाचल आपदा राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपए (एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रुपए) का सहयोग दिया।इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने देवभूमि स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार जताया।

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सलाहकार अधिवक्ता दिनेश चौहान, मुख्य संरक्षक परविंदर नेगी एवं अध्यक्ष अभिषेक कपूर, सलाहकार आशीष पाल, कोष अध्यक्ष हेतराम, जॉइंट सेक्रेटरी अभिमन्यु वर्मा एवं स्नेहित वालिया, स्पोर्ट्स सेक्रेट्री अक्षय भंडारी, एग्जीक्यूटिव मेंबर हर्ष नेगी और शिवानी उपस्थित रहे।

Related Post