Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

शिलाई के युवाओं ने उद्योग मंत्री से क्या मांगा ?

शिलाई के युवाओं ने पांवटा दौरे पर आए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मांग की है कि शिलाई में सरकारी लाइब्रेरी खोली जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि शिलाई विधानसभा के जागरूक ओर संघर्षरत युवा आपका ध्यान ऐसे सामाजिक कार्य के प्रति ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं जो विषय हम सभी युवाओं के भविष्य से जुड़ा है
शिलाई में लाइब्रेरी खुलवाने के लिए निवेदन है कि शिलाई में किसी सरकारी कार्यालय में या फिर अलग से बैठने की व्यवस्था ओर स्थापना लाइब्रेरी खुलवाने में करें।

जैसा कि हम सभी को मालूम है कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल प्रदेश सरकार ओर हिमाचल को हिलाकर रख दिया है और आज आर्थिक रूप से भी हिमाचल प्रदेश सरकार जूझ रही है जिस बात को हम सभी युवाओं ओर हिमाचल प्रदेश की जनता को भी समझना होगा जो स्थिति आज हिमाचल प्रदेश में बनी हुई है और हम सभी को राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल प्रदेश सरकार का यथासंभव सहयोग भी करना चाहिए इसी परिप्रेक्ष्य में माननीय मंत्री जी आपसे एक छोटा सा आग्रह ओर निवेदन शिलाई में एक ऐसी लाईब्रेरी बनें जिसमें सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली भाई बहनों को एक वातानुकूलित माहौल में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें और पांवटा,नाहन ओर शिमला की ओर हो रहा लाईब्रेरी के अभाव में शिलाई से पलायन को रोका जा सके।

इससे भी बढ़कर है कि किसी भी ग़रीब ओर आर्थिक रूप से कमजोर माता पिता के लिए बहुत बड़ी राहत शिलाई में लाइब्रेरी खुलने से मिलती रहेगी अगर आप इस पुनीत कार्य ओर गंभीर विषय पर भविष्य में कुछ संज्ञान लेते हैं और हम सभी को उम्मीद भी है कि आप ऐसे सामुहिक ओर महत्वपूर्ण विषय पर शिलाई के तमाम युवाओं ओर भविष्य के लिए अपने लक्ष्य को लेकर तैयारी करने वाले सैकड़ों प्रतियोगी परीक्षार्थियों के भविष्य को लेकर जरूर संज्ञान लेंगे ओर शिलाई में जल्द आप लाइब्रेरी खुलवाने की सौगात हम सभी युवाओं को प्रदान करेंगे जिसको भविष्य में शिलाई की जनता ओर युवा हमेशा आपको याद भी करती रहेगी।

Related Post