Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

बीजेपी की पहल : हाटी नेता को सौंपी एसटी मोर्चा के अध्यक्ष की कमान

पांवटा साहिब बीजेपी अध्यक्ष रमेश तोमर ने बीजेपी के 7 मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। आंज भोज के बीजेपी नेता और डांडा पंचायत के प्रधान देवराज चौहान को एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र, महिला मोर्चा की रीना, अल्पसंख्यक के शमशेर , किसान के अविनाश , युवा के चरणजीत और एससी के दीपक को मोर्चा की कमान सौंपी गई है।

भारतीय जनता पार्टी हाटी मुद्दे पर अब कांग्रेस की सरकार को घेरने तैयारी कर रही है। लोकसभा, राज्यसभा पास होने और राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद भी हाटी समुदाय की एसटी दर्जा देने की फाइल कांग्रेस सरकार द्वारा दबाने के कारण अब बीजेपी आक्रामक हो चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने गिरिपार क्षेत्र और जिले के हर मंडल से अनुसूचित जाति मोर्चा का गठन कर दिया है। अभी तक सरकार द्वारा अधिसूचना जारी नहीं होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने एसटी मोर्चा के गठन की पहल करके सरकार को सोचने को मजबूर कर दिया है।

Related Post