Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

यमुना किनारे उमड़ा आस्था का सैलाब ऐसे भक्तिमय हुआ पूरा पांवटा साहिब

यमुना किनारे उमड़ा आस्था का सैलाब ऐसे भक्तिमय हुआ पूरा पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में यमुना किनारे मंगलवार की शाम को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मौका था वामन द्वादशी के पर्व का। इस मौके पर पूर्व विधायक किरनेश जंग और एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पांवटा के तमाम हिंदूवादी संगठन बहुत पहले से इस तैयारी में जुटे थे। पूरे शहर को झंडों से पाट दिया गया था। पूरा शहर भक्तिमय हो गया।

सभी ने बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ इस पावन पर्व को मनाया। जिसमें शोभा यात्रा बद्रीपूर शिव मंदिर से शुरू की गई और यमुना जी में पालकियों को झुलाया गया और फिर आरती कर शोभा यात्रा का समापन किया गया ।

श्री विश्वकर्मा मंदिर की महिला मंडल की प्रधान मंजू धीमान ने बताया कि भगवान वामन देव का इस दिन अवतार हुआ था। इसलिए इस दिन को वामन जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान वामन को विष्णु जी का अवतार माना गया है।

इसलिए इस अवसर पर सभी मंदिरों ने अपने-अपने भगवान जी को पालने में सजाकर और अपने कंधों पर उठाकर भव्य शोभा यात्रा निकालकर और मंगल गीत गाकर भगवान का स्वागत किया इस अवसर पर शहर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post