Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

पांवटा साहिब में खुला नया रेस्टोरेंट : एक कॉल पर घर पहुंच जाएगा लजीज़ व्यंजन

पांवटा साहिब में खुला नया रेस्टोरेंट : एक कॉल पर घर पहुंच जाएगा लजीज़ व्यंजन

पांवटा साहिब में नया रेस्टोरेंट खुल गया हैं। इस रेस्टोरेंट में एक कॉल पर लजीज व्यंजन घर पहुंच जाएगा। ये रेस्टोरेंट पांवटा साहिब के बद्रीपुर चौक के पास राजबन रोड़ पर एवं विद्युत बोर्ड मंडल कार्यालय के सामने “हाॅट स्पून बाए एंबीयेंस” के नाम से खुला हैं।

मंगलवार को रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा और तहसीलदार ऋषभ शर्मा, किरनेश जंग समेत कई जानेमाने उद्योगपति भी पहुंचे।

हाॅट स्पून के संचालक तलविंदर सिंह उर्फ हन्नी ने बताया कि फूड सर्विस में उनका लंबा अनुभव है और इसी को देखते हुए ये रेस्टोरेंट शुरू किया गया है ताकि शहर के लोगों को उनका मनपसंद खाना मिल सके। उन्होंने बताया कि होम डिलिवरी 350 रूपये के अधिक के ऑर्डर पर शहर के भीतर मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए 7650060222 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

इस रेस्टोरेंट के खुलने से शहर के लोगों को स्वाद का लजीज़ जायका मिलेगा। रेस्टोरेंट में खाने की सर्विस के साथ साथ लोंगों को होम डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी। रेस्टोरेंट में तीन मंजिल तक बैठने की बेहतरीन व्यवस्था है। जिसमे टाॅप रूफ भी शामिल है। यहां आकर भी लोग स्वाद का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाता है।

 

Related Post