Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

मुंह के कैंसर से पीड़ित गरीब को मदद की दरकार

मुंह के कैंसर से पीड़ित गरीब को मदद की दरकार

जिला सिरमौर की नाहन तहसील के सतीवाला पंचायत के गांव गाडा भूडी के निवासी पिंकी राम शर्मा पिछले लंबे समय माउथ कैंसर की बीमारी से पीड़ित है।
पति के इलाज के लिए इनकी पत्नी दर-दर की ठोकरें खा रही है। पति के इलाज के लिए पत्नी अपनी सब जमा पूंजी खर्च कर चुकी है।अब पत्नी सुषमा देवी अपने पति पिंकी राम शर्मा के उपचार के लिए परेशान है वह मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं।

सुषमा कभी जिला प्रशासन के द्वार तो कभी किसी संस्था के पास।मदद के लिए जाती है। लेकिन उसकी मदद अभी कुछ भी नहीं हो पा रही है।कैंसर पीड़ित पिंकी राम शर्मा का इलाज लुधियाना पंजाब से चल रहा है। सुषमा गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है उनके पति प्लंबर का काम करते थे अब काम भी छूट गया है। घर में कमाने वाला यही था

जब से वहां कैंसर से पीड़ित हैं। कुछ भी काम नहीं कर पा रहे हैं। इस स्थिति में सुषमा देवी अपने पति की देखभाल के साथ घर की जिम्मेवारिया निभा रही है।

वर्तमान स्थिति में अपने घर का गुजरना चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। सुषमा के दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं उनकी पढ़ाई के लिए भी खर्च में परेशानी आ रही है।
सुषमा देवी ने अपने पति के इलाज व परिवार गुजर-बसर के लिए मदद मदद की फरियाद की है।

मदद के लिए सुषमा देवी से इस नंबर 7876855310 पर संपर्क कर सकते है और मदद के लिए बात कर सकते हैं साथ ही उसके अकाउंट
नंबर पर 3834860514 सेंट्रल बैंक IFC code
CBINO283106 पर मदद कर सकते हैं।

Related Post