जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उप मंडल के माजरा में आज ग्रीन हिल्स नाम से रिकॉर्डिंग स्टूडियो व म्यूज़िक एकेडमी का एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पांवटा साहिब के एसडीम सीमा ने विधिवत रूप से रिबन काट के रिकॉर्डिंग स्टूडियो का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में युवाओं को संगीत की ओर आकर्षित होने की सलाह दी वॉइस मौके पर मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए आवाहन किया कि अपने टैलेंट को व्यर्थ ना करते हुए ग्रीन हिल्स की सहायता से निखारे ।
इस मौके पर कंपनी के निदेशक योगी ने अपने संबोधन में अवगत कराया उनके संस्थान में उनके संस्थान में प्रशिक्षण लेने वाले किसी भी कैंडिडेट से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा उनके संस्थान में ऑडियो रिकॉर्डिंग वीडियो रिकॉर्डिंग शास्त्रीय गायन शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र प्रशिक्षण वीडियो एडिटिंग व अनेक प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे अभ्यर्थियों को संस्थान के साथ एक बौंड साइन करना होगा।
उनके संस्थान द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों को अनेक मेको पर अनेक मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां देने के मौके भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम पोंटा के साथ माजरा उप तहसील के नायब तहसीलदार ग्राम प्रधान व माजरा थाने के एस०एच०ओ० सहित अनेक गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।

