आज रोटरी क्लब पौंटा साहिब में रक्तदान कैंप का आयोजन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में किया गया। इस कैंप में देहरादून से आईएमए की टीम को बुलाया गया जिसमें डॉक्टर कमल डॉक्टर वैभव एवं उनकी समस्त टीम ने अपना रक्त कैंप में योगदान दिया।
आजकल डेंगू की बीमारी चरम सीमा पर है और उसके लिए पेशेंट को खून की आवश्यकता होती है इसी के चलते रोटरी क्लब ने इस कैंप का आयोजन किया इस कैंप में जगह-जगह से इंडस्ट्रियलिस्ट ने अपने डोनर्स को भेज कर अपना योगदान दिया कुल मिलाकर इसमें 54 यूनिट खून इकट्ठा किया गया।
रोटेरियन रोटी क्लब के अध्यक्ष कविता गर्ग ने बताया कि रोटी क्लब के द्वारा आज पोंटा साहिब के चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 54 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया।
इस मौके पर सतीश गोयल,प्रवेश सबलोक , एनपीएस सोहता, शान्ति स्वरूप गुप्ता, कविता गर्ग, प्रेजिडेंट रोटरी ,राकेश गर्ग, किशोर आनन्द आदि मौजूद थे।

