अंडर 19 छात्र टूर्नामेंट सतौन जोन की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोया में आज किया गया। यह प्रतियोगिता चार दिन तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के छात्र भाग ले रहे है।
वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ओर स्कूल प्रबंधन द्वारा पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं अपने संबोधन में बोलते हुए पूर्व विधायक ने सबसे पहले स्वागत के लिए स्थानीय लोगों ओर स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया और उन्होंने खिलाड़ियों से कहा की आप लोग हमारे देश का भविष्य है।आप ही बच्चों मैं आने वाले समय में कोई डॉक्टर ,कोई इंजनीयर बनेगा ।आप ही मैं से खेल में देश और प्रदेश स्तर पर हमरा नेतृत्व करेगा।
लेकिन पढ़ाई के साथ खेलों का होना बहुत जरूरी है आज की पीढ़ी नशे की तरफ बहुत बढ़ रही है नशे से ध्यान हटाने के लिए खेलो का होना बहुत जरूरी है।उन्होंने युवाओं से कहा हमने खेलों में अपना दम दिखाना है।खेल को खेल की भावना से ही खेले।
इस मौके स्कूल प्रिंसिपल नरेन्द्र नेगी,ग्राम पंचायत अंबोया प्रधान सुनीता शर्मा,मजदूर नेता प्रदीप चौहान,पूर्व प्रधान निशिकांत मेहता, प्रिंसिपल गोरखुवला ,लायक राम ,पवन शर्मा ,जयप्रकाश शर्मा ,रामसेवक, दिनेश नेगी ,अनुज कुमार ,काहन सिंह, चतर सिंह ,महेंद्र कुमार, सुनील कुमार ,धर्म सिंह ,रंगीलाल ,कल्याण सिंह ,राहुल सेवल ,मांगीराम, लाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

