Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

नाथूराम ने बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को एक टीवी डिबेट में सुनाई खरी-खोटी..

नाथूराम ने बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को एक टीवी डिबेट में सुनाई खरी-खोटी..

जिला सिरमौर के आम आदमी पार्टी के नेता और जनता के सुख दुख के साथी नाथूराम चौहान ने आज एक टीवी डिबेट में भारतीय जनता पार्टी के पांवटा साहिब के मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर और कांग्रेस के प्रदेश सचिव अवनीत सिंह लांबा से सवाल किए। उन्होंने लांबा से कहा आप तो खतवाड़ गए ही नही। फिर आप जनता का दर्द कैसे समझ सकते हैं और नाथूराम भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर से कहा कि सुखराम चौधरी विधानसभा में ग्रामीणों की आवाज किस कारण से नही उठा रहे है।

रमेश तोमर जी बनौर में आपकी ससुराल है तो उनका दर्द भी आप समझिए। आप यह सब जानते हैं कि जांच करेंगे, रिपोर्ट आएगी, जॉच पर जांच होने की बात होती रही है। क्या आप रोजगार के नाम पर किसी की जिंदगी को बर्बाद कर देंगे। उनको बेघर कर देंगे। नाथूराम ने कहा कि मुझे सच्चाई व्यक्त करने के लिए कुछ खनन माफिया के चाटुकार पत्रकारों ने प्रेस कांफ्रेंस का बहिष्कार का प्रयास किया है। लेकिन हमारे साथ सच्चे पत्रकार भी खड़े है। नाथूराम किसी से डरने वाला नही है।

Related Post