Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

सड़क हादसे में घर का इकलौता चिराग भुझा

जिला सिरमौर में एनएच पांवटा साहिब नाहन पर धौला कुआं के समीप एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार के साथ स्कूटी की टक्कर में 19 वर्षीय युवक प्रिंस की मौत हो गई है। प्रिंस दो बहनों का इकलौता भाई था।
ये हादसा उस वक्त हुआ जब नाहन के जोगनवाली गांव निवासी प्रिंस अपने दोस्त पंकज के साथ स्कूटी पर सवार हो कर जा रहे थे। स्कूटी प्रिंस चला रहा था जोकि नाहन की ओर जा रहे थे। तभी लिंक रोड से धौला कुआं के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार एकदम नेशनल हाईवे के बीच आ गई।

इसी दौरान प्रिंस जोकि नाहन की ओर जा रहा था, ऑल्टो कार से टकरा गया। हालांकि प्रिंस ने हेलमेट भी लगाया हुआ था बावजूद इसके ऑल्टो कार ने इतनी जोर से टक्कर मारी की प्रिंस को गंभीर चोट आई। जबकि स्कूटी के पीछे बैठा पंकज झटक कर कई फुट दूर गिरा।

प्रिंस को 108 में पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रिंस के अलावा उनकी दो बेटियां हैं। प्रिंस को उसके पिता ने तीन महीने पहले ही यह स्कूटी दिलवाई थी। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि की है।

Related Post