Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

आंज भोज के नाम एक ओर उपलब्धि : राजनीति शास्त्र में टॉपर

आंज भोज के नाम एक ओर उपलब्धि : राजनीति शास्त्र में टॉपर

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उप मंडल के तहत आंज भोज क्षेत्र के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। नघेता की बेटी श्रृष्टि शर्मा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में एमए राजनीति शास्त्र विषय में टॉप किया है।

नघेता निवासी जगत शर्मा रयान की बेटी है। जगत शर्मा दर्जी का काम करते है। सृष्टि के शिक्षक रहे सुशील तोमर ने बताया कि उनको बहुत अच्छा लग रहा कि उनकी स्टूडेंट ने ये मुकाम हासिल किया है। अपनी कड़ी मेहनत से‌ आंज भोज की बेटी ने पूरे क्षेत्र में नाम रोशन किया है।

Related Post