जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के सरस्वती विद्या मंदिर के तुषार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 800 मीटर में पहला स्थान हासिल किया है।
इस प्रतियोगिता प्रांत के 12 जिलों ने भाग लिया था जो की बिलासपुर में आयोजित की गई थी। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर पोंटा साहिब के बच्चों ने जिला सिरमौर की तरफ से भाग लिया था| जिसमें उन्होंने पांच गोल्ड मेडल ,8 सिल्वर मेडल और छह ब्रॉन्ज मेडल हासिल किये हैं|इसमें तुषार ने 800 मीटर रेस में फर्स्ट पोजीशन ऊंची कुद में द्वितीय स्थान ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान ,कनिष्क कुमार ने शॉट पुट में प्रथम स्थान ,ऊंची कुद में तृतीय स्थान, रिले रेस में द्वितीय स्थान, सौरभ ने भाला फेंक में प्रथम स्थान हैमर थ्रो में प्रथम स्थान डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान ,हरप्रीत ने 100 मीटर रेस में द्वितीय स्थान ,200 मीटर रेस में तृतीय स्थान ,400 मीटर रेस में द्वितीय स्थान ,किशोर वर्ग में ,मोक्ष ने हैबर थ्रो में द्वितीय स्थान, प्रद्युम्न ने 100 मीटर रेस में द्वितीय स्थान ,रिले रेस में तृतीय स्थान हासिल किया |इस सफलता पर जिला मंत्री रणदेव और जिला अध्यक्ष मनोज ने सभी खिलाड़ियों और अध्यापकों को बधाई दी|

