Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

महिला आरक्षण आया तो सिरमौर की 5 सीटों से ये 2 सीट हो सकती है आरक्षित

महिला आरक्षण आया तो सिरमौर की 5 सीटों से ये 2 सीट हो सकती है आरक्षित

केंद्र की बीजेपी सरकार अपना चुनावी वादा पूरा करने जा रही है। जिसमें 33 प्रतिशत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा सीट पर आरक्षण दिया जाना है। हिमाचल में भी 22 सीट महिला के लिए आरक्षित होगी। ये जनसंख्या के आधार पर होगा। हालांकि अभी डीलीमिटेशन भी होगा। तो सीट बढ़ सकती है।

फिलहाल तो सिरमौर जिले में 1000 पुरुषों के मुकाबले सबसे ज्यादा महिला नहान में है। नहान में 970, पछाद में 942, रेणुका में 936, पांवटा में 930 और शिल्लाई में 817 का अनुपात है। इसलिए नहान सीट में महिलाओं का अनुपात अन्य सीट के मुकाबले अधिक है। इसलिए नहान और पच्छाद की सीट आरक्षित हो सकती है। लेकिन ये लंबी प्रक्रिया है।

Related Post