Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

प्रदूषण हटाओ -ओजोन बचाओ

प्रदूषण हटाओ -ओजोन बचाओ

विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के भूगोल विभाग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग के प्रोफेसर संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य वैभव कुमार शुक्ला ने की उन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर पर बताया कि हमारे लिए ओजोन की क्या महत्व है तथा सभी को इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर विमी रानी ने एक विस्तृत प्रस्तुति के द्वारा ओजोन संरक्षण तथा विश्व स्तर पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के अनुसार विश्व ओजोन दिवस पर ओजोन परत के संरक्षण और विभिन्न प्रदूषणों को कम करने पर बल दिया। उन्होंने मनुष्य की जरूरत को सीमित रखने पर बोल दिया तथा पर्यावरण के संरक्षण को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रोफेसर संदीप शर्मा ने ओजोन संरक्षण के महत्व को सभी के सामने रखा और इसके प्रति जागरूक किया ओजोन के संरक्षण में अपना संकल्प जारी रखें और इसे सुरक्षित रखने के लिए साथ मिलकर काम करें। इस मौके पर भूगोल विभाग में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भूगोल स्नातकोत्तर की प्रथम वर्ष की इशिता और मनजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर स्नातक द्वितीय वर्ष के हरीश और आकाश रहे तथा तीसरा स्थान स्नातकोत्तर की प्रथम वर्ष के विशाल और बलबीर ने प्राप्त किया। अमन, नेहा,निखिल, जितेंद्र, रितिक, शिवानी,महक,काजल और अंकित ने पोस्टर्स के माध्यम से अपने विचारों को प्रकट किया । इसके पश्चात मन्नत ,तमन्ना, चाहत नेगी, मोहम्मद सलीम, तमन्ना ठाकुर और अंजनी यादव ने ओजोन विषय पर प्रस्तुतीकरण किया। इसके पश्चात भूगोल विभाग के सभी छात्रों द्वारा पूरे महाविद्यालय परिसर में एक रैली निकाली गई जिसमें “ प्रदूषण हटाओ -ओजोन बचाओ, ओजोन बचाओ” नारा के द्वारा सभी को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर तनु चंदेल, डॉक्टर किरण बाला, प्रोफेसर दीपा चौहान और प्रोफेसर जफर अली सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं गैर शिक्षकों ने शिरकत की। विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर विमी रानी ने उपस्थित सभी छात्रों, अतिथियों एवं मुख्य अतिथि प्राचार्य वैभव कुमार शुक्ला का धन्यवाद किया एवं सभी को ओजोन परत के संरक्षण के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।

Related Post