एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 28,560 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पार्षद समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।टीम को सूचना मिली कि दिल्ली से एक नशे की खेप गगरेट जिला ऊना आ रही है।
इस सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं जिला पुलिस की टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक पर नजर रखनी शुरू कर दी। जैसे ही ट्रक माल लेकर गगरेट पहुंचा और वैसे ही एक युवक पिकअप वाहन के नशे की खेप लेने आया। इसी समय पुलिस ने कैप्सूल से भरे दो बॉक्स जब्त कर लिए।
बॉक्स में 28,560 प्रतिबंधित दवा के कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने पहले मेडिकल स्टोर के मालिक बाद में अन्य आरोपी दबोचे। गिरफ्तार आरोपियों भूपिंदर दत्ता, महासु राम और मान सिंह को न्यायालय में पेशकर रिमांड पर लिया। मुख्य आरोपी पार्षद वीरेंद्र कुमार को पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया है।
डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि वीरेंद्र कुमार को शनिवार को न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल
करने का प्रयास किया जाएगा। नशीले कैप्सूलों के बिल पर मास्क, सर्जिकल ग्लब्स और सैनिटाइजर दर्शाया था।

