Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

ब्रेकिंग न्यूज : पूर्व सीएम जयराम की सरकार के खिलाफ कांग्रेस के श्वेत पत्र में ऐसा क्या

ब्रेकिंग न्यूज : पूर्व सीएम जयराम की सरकार के खिलाफ कांग्रेस के श्वेत पत्र में ऐसा क्या

हिमाचल की सुक्खू सरकार पूर्व सीएम जयराम की सरकार के खिलाफ फाइनेंशियल मिस मैनेजमेंट के खिलाफ श्वेत पत्र लाने जा रही है। इसका ड्राफ्ट सचिवालय में डिप्टी
CM मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में डेढ़ घंटे चली कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग में फाइनल कर दिया गया है।

यह डॉक्यूमेंट मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को सौंपा जाएगा। डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले 5 साल में प्रदेश की वित्तीय स्थिति कहां से चली और कहां पर पहुंची। यह सारा सफरनामा लिख दिया गया है। हिंदी और अंग्रेजी में इसका डॉक्यूमेंट पब्लिश किया जाएगा। इसे मानसून सत्र के दौरान टेबल किया जाएगा। यह गोपनीय दस्तावेज है। इसलिए अभी इसे लेकर कोई बात सार्वजनिक नहीं की जा सकती।

Related Post