Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

सिरमौर रियासत के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश की बेटी राजमाता पद्मिनी घायल

सिरमौर रियासत के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश की बेटी राजमाता पद्मिनी घायल

जयपुर : राजसमंद सांसद दीया कुमारी की मां और जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य पद्मिनी देवी को मंगलवार शाम जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वे शाम को सिटी पैलेस में अपने निवास पर बाथरूम में गिर गई थीं। इससे उनके कंधे पर चोट लगी है। चोट लगने के बाद परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
जहां उनका इलाज सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन और जनरल मेडिसिन के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

ईएचसीसी के सीनियर ऑर्थोपेडिक डॉ.राजीव भार्गव ने बताया- उनके कंधे में चोट लगी है। एक्स-रे करवाने पर उसमें फ्रैक्चर डिटेक्ट हुआ है। डॉक्टर ने बताया- अभी कुछ और जांच करवाई जा रही हैं। उनकी रिपोर्ट्स आने के बाद आगे का ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि राजस्थान के जयपुर राजघराने (Royal Family of Jaipur) की राजमाता पद्मिनी देवी का नाहन में मायका है। कुछ साल पहले अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश की बेटी पद्मिनी देवी ने अपने छोटे नाती को सिरमौर रियासत का वारिस (The Heir) घोषित किया था। वर्ष 1934 में सिरमौर रियासत के अंतिम राजा राजेंद्र प्रकाश का राजतिलक हुआ था।

Related Post