Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

5 किलो से अधिक डोडे के साथ एक गिरफ्तार

5 किलो से अधिक डोडे के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस को मनोज कुमार S/O स्व0 सुभाष चन्द निवासी गांव सन्तोखगढ़ डा0 पुरुवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रिहायशी मकान की दौराने तलाशी मकान मे कमरे मे रखे सोफे के नीचे प्लास्टिक बोरु बरंग सफेद भरा हुआ बरामद हुआ है।

जिसे चैक किया गया तो बोरी के अन्दर अनुभव के आधार पर अफीम के पौधों के सुखे डोडे पाये गये । जिसे तोला गया जो तोलने पर अफीम के डोडे का कुल वजन 5.778 Kg पाया गया। आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ पुलिस थाना माजरा मे NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और इससे पूछताछ जारी है।

Related Post