पावटा साहिब के ग्राम जामनीवाला स्थित गोगा माड़ी दरबार में निकलेगी निशान यात्रा, भगत राजकुमार की अगुवाई में सैंकड़ों संगत बागड़ के लिए रवाना होगी।
गोगामाड़ी जामनीवाला दरबार के मुख्य सेवादार राजकुमार ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 सितंबर वीरवार को दोपहर 2 बजे छड़ी निशान यात्रा गोगामाड़ी दरबार से अजीवाला स्थित माता भद्रकाली के मंदिर के लिए निकलेगी तथा वहां से ग्राम की परिक्रमा कर वापस लौटेगी।
उसके बाद समस्त सेवादारों व भगतों सहित तमाम संगत रात्रि 10 बजे बसों व गाड़ियों से राजस्थान स्थित बागड़ धाम के लिए रवाना होगी। राजकुमार भगत जी ने सभी क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस निशान यात्रा व बागड़ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

